राजनांदगांव - विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला रक्त वीर संगठन संघ एवम पत्रिका संस्थान द्वारा शहर के गंज लाइन स्थित श्री दिगम्बर जैन भवन मे जिला अस्पताल ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, दिगंबर जैन भवन मे 35 यूनिट रक्त दान हुआ, जिला अस्पताल मे 5 यूनिट, जिसे जिला ब्लड बैंक मे जमा किया गया, नांदगांव ब्लड 41यूनिट रक्तदान, लाइफ लाइन यूनिट ब्लड सेंटर 25 यूनिट एव्ं बिलासा ब्लड सेंटर ग्राम अंडी मे 26 यूनिट रक्तदान सभी संगठनो ने रक्तदान दिवस पर रक्तदान कराया कुल 141 यूनिट रक्तदान हुआ।
दिगम्बर जैन भवन मे आयोजित केम्प मे स्वास्थ विभाग के डॉ एवम टेकनीशियन ने सहयोग दिया श्रीमती उषा बोरकर, कौंसलर जगदीश सोनी, टेकनीशियन सी के कश्यप एव्ं विक्रम बोमेस्कर, सिस्टर साधना पाल एव्ं स्टाप जिले मे सैकड़ो मरीज ऐसे है जो थैलेसिमिया सिकलसेल् जैसी बीमारियों से पीड़ित है, जिन्हे हर महीने ब्लड की जरूरत पड़ती है इसके अलावा सड़क दुर्धटना मे धायल व डिलिवरी एवम अन्य किसी कारणवश ब्लड की कमी से जूझ रहे मरीजो को हर रोज खून की जरूरत पड़ती है ऐसे जरूरतमंद लोगो के लिए रक्तदान करने युवा को जागरूक करने पत्रिका संस्था एवम छात्र युवा मंच द्वारा लगातार अभियान चलाया गया।
इनकी रही सहभागिता - दिगम्बर जैन मंदीर मे आयोजित केम्प मे पूर्व कैबिनेट मंत्री खुबचंद पारख मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए एवम रक्तदाताओं को मोटिवेट किया, इस दौरान दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झंझरी, एपेक्स इंस्टिटूट के जिगनेश शाह, भद्रेस शाह, वार्ड पार्षद राजेश जैन (रानु) सहित रक्तदान करने युवा मौजूद रहे।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक प्रशांत गुप्ता ने 15वी बार, पार्षद रानु जैन ने 20 वां, हेमलाल साहू 46, जग्गा यदु 14, सुरेश साहू 12 बार सहित अन्य मे रक्तदान किया, विष्णु सिंह राजपूत ए निगेटीव 47 रक्तदान, कौतुब हनी गुप्ता एबी प्लस 18रक्तदान, योगेश कंडरा 20 वां, रक्तमित्र फनेन्द्र जैन 119 वां, हर्ष/फनेन्द्र जैन 23वां (पिता पुत्र रक्तदान) विश्व रक्त दान दिवस रक्तदाताओं ने दीपावली त्योहार के समान रक्तदान की अतिशबाजी करके मनाया।
17 Aug 2026