रायपुर - देशभर में विस्तारित अपनी 358 शाखा परिषदों के लगभग 40000 युवाओं का जैन तेरापंथ धर्म संघ का युवा संगठन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण जी के दिशा निर्देशों में अपने त्रि-आयाम "सेवा-संस्कार-संगठन" के माध्यम से संघ व मानव सेवा विशेष रूप से नेत्रदान-रक्तदान-डायग्नोस्टिक सेंटर व डेन्टल केयर के माध्यम से अनुकरणीय कार्य कर रहा है। उसी की रायपुर शाखा तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर सदस्य संख्या 330 के सत्र 2024-25 हेतु वीरेंद्र डागा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं।
स्थानीय तेरापंथ अमोलक भवन में आयोजित साधारण सभा में पूर्ववर्ती टीम द्वारा सत्र 2023-24 का सिंहावलोकन उपस्थित सदस्यों के मध्य प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात कार्यपरिषद् द्वारा मनोनीत चुनाव अधिकारी श्री सुरेन्द्र जी चौरड़िया द्वारा सदन को चुनाव के विषय में जानकारी देते हुए बड़े ही सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराया। स्थानीय परिषद् ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए चुनाव अधिकारी महोदय को साधुवाद ज्ञापित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने युवा साथियों के साथ रायपुर चातुर्मास हेतु पधारे हुए आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर जी व मुनिश्री नरेश कुमार जी के दर्शन कर आध्यात्मिक मंगलपाठ का श्रवण किया।
17 Aug 2026