BREAKING

जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल ने फादर्स डे मनाया।

Share:

रायपुर - जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल ने फादर्स डे मनाया। जिसमे यूथ मेंबर के लगभग 15 पैरेंट्स उपस्थित थे एवम हमारे चैप्टर के को - इंचार्ज जेसी एच जी एफ गौरव कोचर, पास्ट प्रेसिडेंट जेसी शुभम बरडिया, जेसी राशि कौर, प्रेसिडेंट जेसी आदित्य पारख और सभी मेंबर्स यूथ टीम ने फादर्स के साथ मिलकर बहुत ही सुंदर तरीके से फादर्स डे सेलिब्रेट कियाl सभी फादर्स का वेलकम तिलक कर पेन देकर किया गया प्रोग्राम में सभी पैरेंट्स ने एक दूसरे को जाना समझा एवम पैरेंट्स और बच्चो में जो दूरियां बढ़ती जा रही उसे गेम के माध्यम से एक दूसरे को समझने की पूरी कोशिश की। फादर्स के लिए बहुत सारी एक्टिविटी एवम गेम्स रखे गए जिसमे - 

टैगलाइन का अनुमान लगाएं और वस्तु को पकड़ें।

इस गेम के विनर

प्रथम-सतीश अग्रवाल

दूसरा - रवि बरड़िया

गेम-2 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (नो योर फादर)

प्रथम-शुभम एवं रवि बरड़िया

द्वितीय - आस्था एवं आनंद यादव

गेम - 3 पहचान कोन?

प्रथम - पारस एवं महेश अग्रवाल

द्वितीय - महावीर जैन रहे 


सभी पैरेंट्स ने बहुत सारे प्राइजेज भी जीते गेम के दौरान अपने पुराने दिनों को याद भी किया ।  इस तरह फादर्स ने अपने समय के गीतों को गाकर भी एंजॉय किया तत्पश्चात सभी के साथ मिलकर फादर्स डे स्पेशल केक सेरिमनी की गई ।

   पूरे कार्यक्रम की जिन्होंने रूपरेखा तैयार की  प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी नैंसी बरडिया एवम जेसी पारस अग्रवाल ने इमिडिएट पास्ट प्रेसिडेंट जे सी राशि कौर की गाइडेंस में। अंत में पैरेंट्स ने अपने रिमार्क्स में कहा कि इस तरह के प्रोग्राम आप कराते रहे ताकि न्यू जनरेशन के बच्चो के साथ पैरेंट्स का कम्यूनिकेशन गेप आ रहा उसे कुछ हद तक कम किया जा सके। 

अध्यक्ष जे सी आदित्य परख ने बताया कि ये प्रोग्राम करने के पीछे टीम को सोच ये रही के पिता को जो ग्रेटिट्यूड मिलना चाहिए वो कुछ नए तरीके से उनके बच्चो द्वारा दिया जा सके।

Share:

Popular News