June 21, 2024


भाजपा भखारा मंडल की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर योग दिवस मनाया गया।

भखारा - भाजपा भखारा मंडल की ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस अवसर पर नप भखारा में योग दिवस मनाया गया, योगाचार्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के बसंत बैस एवं हिरेंद्र साहू के मार्गदर्शन में हमारे भाजपा के नेतागण एवं कायकर्ताओं की उपस्थिति में स्वस्थ जीवन हेतू योगासन के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

मा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं क्षेत्रीय विधायक मा. अजय चन्द्राकर जी द्वारा क्षेत्र के समस्त जनों को योग दिवस के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित किये है।


इस अवसर पर भाजपा मंडल के आनंद यदु, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी राम स्वरूप साहू, हरख जैन पप्पू, नप उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू, विष्णु साहू, छत्रपाल बैस, रोशन केला, डा मुरलीधर साहू, राम कृष्ण नेताम, गिरिराज सोन, युवराज सोन, पुनीत राम साहू आदि सहित कार्यकर्तागण एवंअन्य सम्मिलित हुए। प्रशिक्षक के रूप में बसंत बैस, हिरेंद्र साहू सिहाद ने प्रोटोकाल के सभी योग ध्यान प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।

हरख जैन भाजपा भखारा योग मंडल प्रभारी ने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं भखारा मंडल, कुरूद क्षेत्रवासियों को मोदी जी के नेतृत्व मे योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप जीवंत बनाये रखने के लिए हार्दिक बधाइयाँ दी।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch