BREAKING

श्री विराग मुनि के 99 उपवास की अनुमोदना निमित्ते चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में कल पूनम को दादागुरुदेव की बड़ी पूजा।

Share:

आज पूज्य गुरुदेव के 98 वां उपवास।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी मसा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में पूनम के पावन अवसर पर आगम ज्ञाता, युवा हृदय सम्राट, सरल स्वभावी प पु गणाधीश, पन्यास प्रवर, गणिवर्य श्री विनयकुशल मुनि जी मसा के सुशिष्य ओजस्वी वक्ता, दिव्य तपस्वी श्री विराग मुनिजी के 99 उपवास के अनुमोदनार्थ दादागुरुदेव की बड़ी पूजा 22 जून को प्रातः 9.30 बजे से होगी।

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि पूज्य श्री विराग मुनिजी ने लगातार 98 जैन उपवास पूर्ण कर लिये हैं, व तपस्या अनवरत जारी है, गुरुदेव सुखशातापूर्वक स्वस्थ हैं, और विहार कर रहे हैं, गुरुभक्ति हेतु दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के साथ छत्तीसगढ़वासियों की सुख समृद्धि की कामना की जावेगी।

अध्यक्ष सन्तोष बैद, वर्धमान चोपड़ा, जयंती लोढ़ा, दीप्ती बैद, निर्मल पारख द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न होगा, विधिकारक श्री विमल गोलेछा पूजा व विधान सम्पन्न कराएंगे। पूनम पर पूजा पश्चात लाभार्थी परिवारों की ओर से गुरुप्रसादी रखी गई है। दादागुरुदेव की बड़ी पूजा के लाभार्थी कुशालचंद, प्रकाशकुमारी, कुणाल, निशा रांका, चेन्नई जैतारण, अनमोल ममता दर्श जैन, वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा, बसंत जितेन्द्र नाहर, पदमचंद मनीष बरड़िया मुम्बई, नीलमचंद डॉ अंशुल बरड़िया, गुमानचंद सुरेशचंद झाबक, करणमल सम्पतलाल घीया, मूलचंद संतोष सरला बैद, जयचंद रमेश मोहन बच्छावत, अनिल अजय यश शम्य ओसवाल विवेकानंद नगर परिवार हैं।

Share:

Popular News