BREAKING

तेरापंथ अमोलक भवन में योग का आयोजन - रायपुर

Share:

रायपुर - भारतीय संस्कृति की अनमोल क्रिया का नवीनतम रुप में प्रयोग उपलक्ष्य में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर स्थित तेरापंथ अमोलक भवन में "करे योग रहे निरोग" के साथ योग क्रिया का आयोजन आज दिनांक - 21/06/2024, शुक्रवार प्रातः 7 बजे आमंत्रित प्रशिक्षित प्रशिक्षिका डॉ. दिव्या जी सिंह के मार्गदर्शन के साथ श्रीमती ललिता जी धाड़ीवाल व श्रीमती तपस्या जी जैन की सहभागिता में किया गया।

आयोजनकर्ता श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, अणुव्रत समिति, प्रेक्षा वाहिनी के साथ सहभागिता सभी की रही। आयोजन पश्चात प्रशिक्षिकाओं का अभिनंदन व पौष्टिक अल्प-आहार की व्यवस्था की गई थी।

Share:

Popular News