रायपुर - आज दिनांक 23-06-2024, रविवार को मारुति मंगल भवन, गुढ़ियारी में आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री सुधाकर जी व मुनिश्री नरेश कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ धर्म संघ के नवमाधिशास्ता गणाधिपति गुरुदेव तुलसी की 28 वीं पुण्यतिथि/महाप्रयाण दिवस "विसर्जन" की भावना के साथ शालीनता व आध्यात्मिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा तुलसी अष्टकम के संगान से हुआ। महिला मंडल की अध्यक्षा नेहा जी जैन, राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री सरिता जी बरलोटा एवं आंचलिक प्रभारी श्री विनोद जी बरलोटा के साथ सभी आठों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में आचार्य तुलसी के अवदानों की स्मृति करायी। आचार्य तुलसी ने संघ व समाज के उत्थान हेतु अनेक नये आयाम दिये। नया मोड़, ज्ञानशाला, अणुव्रत, साध्वी समाज की शिक्षा, समण श्रेणी जिसके फलस्वरूप आज तेरापंथ की प्रतिष्ठा गगन छू रही है। मुनिश्री नरेश कुमार जी ने तुलसी के अवदानों को याद करते हुए एक गीतिका प्रस्तुत कर वातावरण को गुंजायमान बनाया। मुनिश्री सुधाकर जी ने अपने ओजस्वी वाणी में गुरु तुलसी की अनेक विशेषताओं जैसे आध्यात्मिक कौशल, नेतृत्व कौशल, समयक कौशल, साहस कौशल और गलती स्वीकारने का कौशल से उपस्थित जन-मानस को अवगत कराया। मुनिश्री ने अनेक घटना प्रसंगों के माध्यम से इन सभी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
आज विसर्जन दिवस पर रायपुर समाज ने भी गुरु तुलसी की शिक्षा को अपनाते हुए : अ-TYP के नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र जी डागा ने अपने समय का विसर्जन कर अपने साथी गौरव जी दुगड़ को वक्तव्य का अवसर दिया तथा महिला मंडल ने भी अपने स्थान पर गौतम जी गुलगुलिया को आभार देने का अवसर दिया। संचालन महिला मंडल की सचिव मधुर जी बच्छावत ने किया।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से संपन्न कराया गया।
17 Aug 2026