BREAKING

श्री अंतरिक्षजी महातीर्थ पर वांचना शिविर संपन्न, 300 से अधिक शिविरार्थियों ने भाग लिया।

Share:

अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद् केयुप की ओर से चौथा वांचना शिविर ता. 19 जून से 21 जून 2024 तक श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ महातीर्थ पर आयोजित किया गया।

परम पूज्य गुरुदेव प्रज्ञापुरुष आचार्य भगवंत श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य परम पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक श्री गुणायाजी तीर्थ जीर्णोद्धार प्रेरक युगदिवाकर खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म.सा. की परम पावन निश्रा में अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद् केयुप की ओर से चौथा वांचना शिविर ता. 19 जून से 21 जून 2024 तक श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ महातीर्थ पर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 300 से अधिक शिविरार्थियों ने भाग लिया। केयुप द्वारा आयोजित इस शिविर के संयोजक श्री प्रदीप श्रीश्रीश्रीमाल मुंबई व सहसंयोजक ललित डाकलिया बैंगलोर थे। इस शिविर में पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री ने बारह भावनाओं का विवेचन किया। प्रतिदिन प्रातः व दोपहर दो दो घंटे का सेशन चला। शाम को संध्या भक्ति के बाद में प्रतिक्रमण का सामूहिक विधान होता।

शिविर में समस्त शिविरार्थियों के लिये बियासणा करना अनिवार्य था। साथ ही वांचना सामायिक में ही होती। सुबह के सेशन में बारह भावनाओं की विवेचना हुई। दोपहर के सेशन में प्रारंभ में पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म. द्वारा विधि विधान आदि के बारे में उपयोगी समझ अर्पण की गई। दोपहर के सेशन में बाद में शंका समाधान के सेशन में पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री ने प्रश्नों के उत्तर प्रदान किये। इस शिविर में विशेष वक्ता के रूप में मुंबई से पधारे श्री शालिभद्र भाई जैन ! जिन्होंने युवाओं के लिये विशेष सेशन लिया। ता. 21 को शिविरार्थियों ने अपने संस्मरण, अनुभव सुनाये। जिसे श्रवण कर सभी गद्गद् ‌हो उठे। प्रायः सभी का यह निवेदन रहा कि अगला शिविर कम से कम सात दिनों का हो।

समापन अवसर पर केयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश लूणिया ने केयुप की गतिविधियों की जानकारी दी। संयोजक प्रदीप श्रीश्रीश्रीमाल ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सहसंयोजक ललित डाकलिया ने आभार व्यक्त किया। इस वांचना शिविर के आयोजन में श्री श्रीमती रतनदेवी मनोहरमलजी भंसाली रायपुर, श्री हिन्दुमलजी सुरेशकुमारजी लूणिया धोरीमन्ना, श्रीमती धाई देवी शंकरलालजी पुरुषोत्तमजी सेठिया बालोतरा, श्री बाबुलालजी भूरचंदजी नरेश लूणिया धोरीमन्ना बाडमेर, श्री चंदनमलजी प्रकाशचंदजी माणकजी धीरजजी वीरेन्द्रजी विक्रमजी सुराणा रायपुर, संघवी अशोककुमारजी मानमलजी भंसाली सिवाना, संघवी कुशलराजजी उत्तमचंदजी ललितजी गोलेच्छा मोकलसर बैंगलोर, श्री गिरधारीलालजी बाबुलालजी अशोकजी महावीरजी मेहता मोकलसर बैंगलोर, संघमाता श्रीमती इचरजबाई चंपालालजी विजयराजजी डोसी खजवाणा बैंगलोर ने लाभ लिया।

Share:

Popular News