BREAKING

अंतरिक्ष महातीर्थ पर दादावाडी का भूमिपूजन संपन्न।

Share:

श्री अंतरिक्ष पार्श्वनाथ महातीर्थ के परम पवित्र वातावरण में पूज्य गुरुदेव अवंति तीर्थोद्धारक खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. की पावन प्रेरणा से जिन मंदिर दादावाडी आदि का निर्माण प्रारंभ हो रहा है। श्री जिनदत्त-कुशलसूरि खरतरगच्छ पेढी, अहमदाबाद के तत्वावधान में निर्मित होने वाले जिन मंदिर दादावाडी का भूमि पूजन ता. 20 जून 2024 को पूज्य गच्छाधिपति आचार्यश्री की पावन निश्रा में संपन्न हुआ।

भूमिपूजन का अनूठा लाभ मित्र मंडल, धमतरी श्री विजयचंदजी गोलेच्छा, श्री नीलेशजी पारख, श्री किशोरजी गोलेच्छा ने चढावा बोलकर प्राप्त किया।

विधि विधान खाचरोद निवासी श्री पंकजजी चौपडा ने करवाया। इस अवसर पर शिविरार्थियों के अलावा हैदराबाद, हिंगोली, परभणी, जालना, अकोला, चेन्नई, बैंगलोर आदि कई क्षेत्रों के श्रद्धालु उपस्थित थे।

जिनमंदिर दादावाडी निर्माण हेतु विशाल भूखण्ड पेढी के माध्यम से जनवरी 2024 में लिया गया था। पूज्यश्री की पावन निश्रा में भूमिपूजन संपन्न हुआ। आगे शुभ मुहूर्त में शीघ्र ही खनन मुहूर्त्त व शिलान्यास का विधान किया जायेगा। इस जिन मंदिर दादावाडी के संयोजक संघवी श्री कुशलजी गोलेच्छा, श्री प्रकाशचंदजी नेमीचंदजी चौपडा हैदराबाद, श्री कान्तिचंदजी प्रदीपजी गोलेच्छा परभणी, श्री गौतमजी संखलेचा भिवंडी आदि बडी संख्या में श्रावकगण उपस्थित थे।

दो पुस्तकों का विमोचन

अंतरिक्ष महातीर्थ पर वांचना शिविर के वातावरण में नई प्रकाशित दो उपयोगी पुस्तकों का विमोचन किया गया। दादा गुरुदेव पूजा पुस्तक के विमोचन का लाभ तिरपातूर निवासी श्री पन्नालालजी गौतमचंदजी पुखराजजी कवाड परिवार ने लिया। जबकि दूसरी पुस्तक स्नात्र महोत्सव के विमोचन का लाभ केयुप शाखा बाडमेर ने लिया। इन दोनों ही पुस्तकों का संपादन पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म. ने किया है।

Share:

Popular News