BREAKING

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक वैश्विक महासंघ के छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक के रूप में श्री देवीचन्दजी संचेती, जगदलपुर का मनोनयन।

Share:

जगदलपुर - श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक वैश्विक महासंघ के छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक के रूप में श्री देवीचन्दजी संचेती, जगदलपुर का मनोनयन।

  अत्यन्त हर्ष का विषय है कि श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक परम्परा के विश्वस्तरीय महासंघ ‘श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक वैश्विक महासंघ‘ के छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक के रूप में सुश्रावक श्री देवीचन्दजी संचेती-जगदलपुर का मनोनयन महांसघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेशजी जैन तथा संस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रचारक ‘मैत्रीदूत’ कमलकुमार जैन, उज्जैन द्वारा किया गया है। आपकी इस नियुक्ति पर आपके अनेक इष्ट मित्रों नें बधाईयां प्रेषित की है। आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में जिला संयोजक का मनोनयन किया जायेगा।

 उल्लेखनीय है कि इस महासंघ के प्रेरणा स्त्रोत शासनरत्न श्री कुमारपालभाई शाह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व है। इस महासंघ की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य अपनी-अपनी सामाचारी एवं अपनी-अपनी गुरू परम्परा का पालन करते हुए सकल श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक परम्परा में अन्तर्निहित समस्त गच्छों-समुदायों के मध्य आपसी सम्पर्क, सौहार्द्र तथा समन्वय स्थापित करना है। साथ ही श्री जैन श्वे. मू. पू. परम्परा के वैश्विक मुख्यालय का निर्माण करना इस महासंघ का लक्ष्य है।

   इस महासंघ के वैश्विक ट्रस्ट बोर्ड एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 1- समस्त गच्छाधिपति आचार्य-उपाध्याय भगंवतों के स्थायी प्रतिनिधि, 2 - श्वेताम्बर मूर्तिपूजक परम्परा के समस्त राष्ट्रीय महांसघों के प्रतिनिध, 3 - राष्ट्रीय स्तर पर सात क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा 4 - प्रत्येक नगर स्तर पर ‘‘सकल श्री जैन श्वे. मूर्तिपूजक श्री संघ‘‘ का गठन कर उसके प्रतिनिधि को सम्मिलित किया जायेगा। 5-साथ ही दुनियाभर में निर्मित समस्त जैन श्वे. मन्दिरों, जैन श्वे. मूर्तिपूजक श्री संघों, उपाश्रय संघों, घर देरासर, विहारधाम, गुरूमन्दिर-दादावाड़ी, अधिष्ठायक देवादि मन्दिरों आदि के संचालक संघों-संस्थाओं से लेकर प्रत्येक मूर्तिपजक परिवार को विश्व स्तर पर इस महासंघ से जोड़ा जायेगा। यह महासंघ ‘जैना ग्लोबल‘ से सम्बद्ध होकर स्वतंत्र ट्रस्ट के रूप में भी पंजीकृत होगा। उल्लेखनीय है कि नवम्बर 2024 में आयोजित होने वाली प्रथम वैश्विक जैन धर्म संसद में इस महासंघ उपरोक्त प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। जैना ग्लोबल तथा उपरोक्त महासंघ के बारे अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट www.jainaglobal.org  अवश्य देखें।

Share:

Popular News