BREAKING

प्रकृति की और सोसाइटी एवं सिंधी पंचायत द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सघन वृक्षारोपण।

Share:

रायपुर - आज प्रकृति की और सोसाइटी एवं पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धरमपुरा, सेरीखेड़ी में नीम, करंज ,आम के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रकृति की और सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने कहा की हम सबको प्रकृति का सम्मान और संरक्षण  हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में प्रकृति को ईश्वर की रचना माना जाता है। डॉ. विजय जैन ने कहा की पौधारोपण के लिए कम से कम 2x2 का गडा करना आवश्यक है। पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत के कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय जयसिंह ने कहा कि  शासकीय स्कूलों में वृक्षारोपण किया जावेगा।

इस अवसर पर मोहन वर्ल्यानी, संजय जयसिंग, डॉ. विजय जैन, डॉ .मनोज साहू, एन. खेर, सुशील दरिया, चंदन जयसिंग, विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share:

Popular News