BREAKING

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने सुनील सोनी के लिए किया जनसंपर्क।

Share:

रायपुर - भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आज दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी के समर्थन में मालवीय रोड, सिटी कोतवाली चौक, सदर बाजार, शक्ति बाजार चौक में व्यापारियों से सघन जनसंपर्क कर सुनील सोनी जी को प्रचंड बहुमत से जीतने की अपील की गई व समर्थन मांगा गया।

उक्त जानकारी देते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय मंत्री नितेश दुबे ने बताया कि प्रदेश संयोजक श्री लाभचंद बाफना जी व प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी जी के नेतृत्व में प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों ने व्यापारी वर्ग को भाजपा प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी के द्वारा रायपुर के सांसद, महापौर, आरडीए अध्यक्ष रहते हुए रायपुर के चौमुखी विकास जानकारी दी व आगे भी अपना अपार जनसमर्थन देने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से सुभाष अग्रवाल, नितेश दुबे, संतोष बेद, राजकुमार राठी, दिलीप गंगवानी, सतीश छुगानी, महावीर चोपड़ा, जितेंद्र गोलछा, भूपेंद्र डागा, मोहन नेभानी, अतुल जैन, अशोक गोलछा, रूपेश डागा, विलास सुतार, गिरीश चतुर्वेदी सहित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Popular News