BREAKING

कृषि मंत्री मा. श्री रामविचार नेताम जी द्वारा फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन।

Share:

प्रकृति की ओर सोसायटी लगातार 14 वर्षों से इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है।

रायपुर, छत्तीसगढ़ : - प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड,  आईजीकेवी और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में 10, 11 एवं 12 जनवरी 2025 को राज्य स्तरीय फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन गांधी नेहरू उद्यान, सिविल लाइंस में किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन का पोस्टर विमोचन आज माननीय कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रकृति की ओर सोसायटी लगातार 14 वर्षों से इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही प्रदेश के 33 जिलों के किसान अपने उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। यह प्रदर्शनी किसानों और आम जनता के बीच संवाद और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी मंच है।”


प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण :

विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों और सब्जियों की प्रदर्शनी।

किसानों द्वारा जैविक उत्पादों और नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रदर्शन।

प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण।

पर्यावरण संरक्षण और बागवानी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यशालाएं।

बच्चों, युवाओं, और महिलाओं के लिए विशेष गतिविधियां और प्रदर्शनियां।

इस मौके पर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल में श्री मोहन वर्ल्यानी, श्री निर्भय धाडीवाल, श्री दलजीत बग्गा, श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर और डॉ. अनिल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल किसानों और बागवानी से जुड़े विशेषज्ञों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी बेहद उपयोगी रहेगा।

प्रदर्शनी का उद्देश्य :

किसानों और आम जनता के बीच पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना।

उन्नत कृषि तकनीकों और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहन देना।

फसल विविधता और गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रेरित करना।

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, बागवानी विशेषज्ञों, छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजन स्थल : गांधी नेहरू उद्यान, सिविल लाइंस, रायपुर।

तारीख : 10, 11 और 12 जनवरी 2025

समय : प्रातः 11बजे से रात्रि 11 बजे तक

इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है। यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के किसानों और आम नागरिकों के लिए एक प्रेरणादायक और लाभकारी अनुभव होगा।

प्रकृति की ओर सोसायटी - संपर्क : - 9827140470

Share:

Popular News