रायपुर - प्रख्यात कवयित्री सु-श्री रेबा रानी मंडल जी के कहानी संग्रह उड़ान का लोकार्पण दिनांक 22 दिसंबर रविवार सुबह 11:00 बजे स्थानीय वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में माननीय अतिथियों सर्व श्री डॉ चितरंजन कर, डॉ मानिक विश्वकर्मा 'नवरंग', डॉ कल्पना मिश्रा के कर कमलों से होना तय हुआ है। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि श्री राजेश जैन 'राही' करेंगे।
प्रस्तुत कहानी संग्रह उड़ान में चौबीस कहानियां हैं। प्रकाशन प्रतिष्ठित श्वेतवर्णा प्रकाशन, दिल्ली द्वारा हुआ है।
लोकार्पण एवं समीक्षा के उपरांत उपस्थित रचनाकारों का काव्य, कहानी एवं व्यंग्य पाठ भी होगा। सभी कवि, रचनाकार एवं साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
... राजेश जैन 'राही'
अध्यक्ष नवरंग काव्य मंच, रायपुर