BREAKING

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का आध्यात्मिक समता सम्मेलन कवर्धा में संपन्न हुआ।

Share:

कबीरधाम 06/01/2024 - श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अन्तर्गत छत्तीसगढ - उड़ीसा आंचलिक सम्मोलन 5 जनवरी को जी श्याम पेलेस में आयोजित हुआ। प्रातः साप्ताहिक समता- शाखा के उपरान्त शासन प्रभावक ए. अक्षय मुनि एवं ५० दिव्यदर्शन जी म.सा. के प्रवचन हुवे। प्रवचन के बाद अल्पाहार और ठीक उपके पश्चात् प्रथम सत्र आरम्भ हुआ। संचालन प्रदीप बोथरा एवं महेश नाहटा ने किया। साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष गुलाबचंद श्रीश्रीमाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आगंतुक अतिथियों पदाधिकारीयो का बहुमान स्थानीय संघ के अध्यक्ष पंकज श्रीश्रीमाल, पीयूष श्री श्रीमाल आदि ने किया। श्री महेन्द्र मुकीम ने प्रेरक उद्‌बोधन में आचार्य पूज्य 1008 श्री रामलाल जी म. सा. के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र गांधी सहित प्रमुख पदाधीकारियों बहु आयामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। दितिय सत्र में मुमुसु गौरव नाहटा, गुक्ता चौर- डिगा एवं राखी सांखला भावभीना अभिनंदन किया गया। आचार्य रामेश के जीवन से संदर्भित एवं अन्य प्रेरक नाटको का मंचन बाल कलाकारों द्वारा किया गया।


श्री अतुल देशलहरा, दिनेश श्रीश्रीमाल आदि के मार्गदर्शन में युवा टीम का सराहनीय योगदान रहा। सभी घटक, विहार सेवादल आदि की साधर्मीक सेवा भुलायी नहीं जा सकती है। अपने अमूल्य योगदान के लिये जी श्याम पेलेस के ओनर श्री घनश्याम गुप्ता का शाल तिलक से सम्मान किया गया।


इसके पूर्व 4 जनवरी को नेशनल वर्किंग कमेटी की मिटींग भी इसी स्थल पर हुई जिसमे मुल्क के 18 राज्यों के प्रतिनिधीयो एवं सदस्यों ने भाग लिया। मूवी के माध्यम से जनोपकारी गतिविधीयो की जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित तकरीबन 3 हजार गुरु भक्तो ने व्यवस्था को सराहा। आगामी वर्ष का स्नेह सम्मेलन बीजा में होना सम्भावित है। मातृशक्ति ने कार्यक्रम की तैयारी में दिन रात एक कर दिया था, फलस्वरूप आयोजन में चार चांद लग गये। बाल प्रतियोगियों की भूमिका खूब सराही गई।

Share:

Popular News