BREAKING

सकल जैन समाज समाहित नवकार जाप ग्रुप व सकल जैन श्री संघ, आम्रपाली रोड, रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन रविवार को।

Share:

श्री विजय शांति सूरिश्वरजी जैन गुरू मंदिर प्रांगण, कलर्स मॉल के पास, आम्रपाली रोड में होगा आयोजन।

रायपुर - नवकार करायें भव सागर पार - आदि अंत काल से जैन धर्म के सभी संतों और पंथों में एक रुपेण समानता के साथ स्वीकार शाश्वत मंत्र नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन सकल जैन समाज समाहित नवकार जाप ग्रुप व आम्रपाली जैन श्री संघ द्वारा संयुक्त रूप से रविवार दिनांक 12 जनवरी 2025 को प्रातः 9 से 10 बजे तक आम्रपाली जैन गुरु मंदिर में परम पूज्या साध्वी संगीता श्री जी मसा आदि ठाणा - 5 के सान्निध्य में किया जायेगा।

सकल श्रीसंघ से अशोक सुराणा, अनिल बरडिया, कमलेश ललवाणी, सुरेश बागमार व नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, वीरेंद्र डागा ने धर्मानुरागी श्रावक-श्राविकाओं से निवेदन किया किया है कि उपरोक्त भव सागर को पार लगाने वाले मंत्र जाप में सहभागी बन कर्म निर्जरा के अनुपम अवसर से लाभ अर्जन कर अपने जीवन को धन्य बनाते जीन शासन की शोभा बढ़ाने।

Share:

Popular News