रायपुर परीक्षा नजदीक आते ही स्कूली बच्चों के मन में कई तरह की बातें सामने आने लगती है। सब कुछ तैयारी होने के बाद भी कहीं न कहीं जाकर वे भटक जाते हैं, ऐसे में सही मार्गदर्शन से उनका रास्ता आसान हो सकता है। तनावमुक्त परीक्षा की तैयारी विषय को लेकर जैन संवेदना ट्रस्ट के श्री आदिश्वर जैन कन्या शाला की बच्चों के लिए 24 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे सदरबजार स्थित महावीर भवन में मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम रखा गया है, प्रसिद्ध शिक्षाविद विजय चोपड़ा मुख्य वक्ता के तौर पर अपना संबोधन देंगे।