रायपुर विश्वस्त सूत्रों ओर वॉट्स ऐप के माध्यम से खबर है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा ने कोई भी जैन उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है। सदर बाजार जैन बहुल क्षेत्र होने से जैन प्रत्याशी को अवसर मिलना सुनिश्चित माना जा रहा था। यहां से सर्वाधिक चार जैन उम्मीदवारों प्रमोद बैद, श्रीमती सुमन मुथा, भूपेंद्र डागा, अमित जैन ने ताल ठोकी है, उनकी उम्मीदवारी को अनदेखा कर प्रत्याशी चयन हुआ है जिससे समस्त जैन समुदाय जो की भाजपा का कोर वोटर है। पूरे समुदाय में रोष व्याप्त हैं।
जैन समुदाय के प्रमुख घटक दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथ, स्थानकवासी के धार्मिक स्थल इस क्षेत्र में होने की वजह से यहां जैन प्रत्याशी की आवश्यकता है। प्रत्याशी चयन जैन हो ऐसी अभिलाषा जैन समुदाय रखता है। 20 वर्षों बाद यह वार्ड अनारक्षित हुआ है। जैन समुदाय अपेक्षा रखता है की यह सीट किसी जैन को दी जाए। ताकि धार्मिक स्थलों के निकट साफ सफाई जो की लचर हो चुकी है। उसे दुरुस्त किया जा सके।
जैन समुदाय का रोष सभी समाज में प्रभाव डालता है।