BREAKING

निष्णांत दंत चिकित्सक डॉ श्रेणिक नाहटा, दुर्ग को भारत विभूषण सम्मान।

Share:

दुर्ग - डॉ श्रेणिक नाहटा को "भारत विभूषण" सम्मान प्रदान किया गया,यह नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा भारत में नागरिक को मिलने वाले सबसे बड़े सम्मान में से एक है।

यह सम्मान उनको उनके रिकॉर्ड (44 सेकंड में 9 दांत निकालने) हेतु प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि उनका नाम अब तक:

(1)नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 

(2) इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

(3) इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

(4) लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड

(5) इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2024 जैसे कई प्रतिष्ठित किताबों में  दर्ज हो चुकी है। 

डॉ श्रेणिक नाहटा प्रतिवर्ष सैकड़ों चिकित्सा शिविर में निशुल्क सेवा देते हैं। सरल सौम्य और सदैव प्रसन्नचित्त डा श्रेणिक नाहटा जनमानस के बीच सेवा भावना के लिए विख्यात है। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जालंधर बंद पद्धति से बिना किसी निश्चेतना के दांत निकालने में आपको महारत हासिल है।

आपको भारत विभूषण सम्मान मिलने से जैन समाज गौरवान्वित है। इस उपलब्धि के लिए जैन जैनेतर समाज के सैकड़ों लोगों ने डॉ श्रेणिक को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए!

Share:

Popular News