BREAKING

टिकट वितरण में नगर पालिका पंडरिया में कांग्रेस से भाजपा आगे।

Share:

कांग्रेस में सिंगल नाम की सूची पर बदलाव के संकेत, अध्यक्ष पद के दो दावेदार दोनों में रस्सा कसी।

पंडरिया  इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव लोगों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया। हर गली मुहल्ले पान ठेला चाय की दुकान बाजार सभी स्थानों पर एक ही चर्चा हो रही है अमुक को फला पार्टी का टिकट मिल गया है फला व्यक्ति की टिकट काट दिया गया है। समर्थकों में कही मायूसी तो कहीं पार्टी बदलकर निर्दलीयों को चुनाव जीतने की बात चली रही है। 

    इस समय पंडरिया नई नगरपालिका की बात की जाय तो टिकट वितरण में भाजपा बाजी मारी गई है अपने वार्ड प्रत्याशियों को फोन कर बता देने की बात हो रही है। अध्यक्ष पद पर भी औपचारिकता पूर्ण कर लिया गया। वहीं कांग्रेस में रस्सा कसी चल रही है, कुछ वार्डो में प्रत्याशी बदलने की बात कही जा रही है अध्यक्ष पद पर भी सिंगल नाम पार्टी प्रदेश हाई कमान के पास जाने की बात कही जा रही है किंतु भरोसेमंद सूत्रों से जो खबर निकल कर सामने आ रही है उससे पता चलता है एक नाम और भी आ गया है। कुछ पार्टी के लोग ही संबंधित के खिलाफ गलत जानकारियां और भ्रम फैला रहे हैं। इसलिए निर्णय ले पाने में दिक्कत आ रही है। अध्यक्ष पद पर भी प्रत्याशी बदलने की बात कही जा रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कुछ पार्षद जोगी कांग्रेस से जीत कर आए थे उनमें से एकाध भाजपा में शामिल हो गए हैं तो बाकी काग्रेस में शामिल हो गए हैं उन्हीं के बीच में लड़ाई चल रही है। दावेदार भी हैं। गुटबाजी अपनी चर्म पर है। इसका सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता है। बहरहाल तो चुनावी चुहल की प्रथम चरण में कांग्रेस से भाजपा आगे निकल गई।

Share:

Popular News