BREAKING

विचक्षण जैन विद्यापीठ, कुम्हारी में पूरी राष्ट्रीय गरिमा के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।

Share:

दुर्ग कैवल्यधाम - विचक्षण जैन विद्यापीठ, कुम्हारी में पूरी राष्ट्रीय गरिमा के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विचक्षण जैन विद्यापीठ प्रबंधन समिति के माननीय सदस्य, श्री पी.सी. मालू जी, श्री सम्पत जी झाबक, श्री राजेश जी सावनसुखा, श्री विरेन्द्र कुमार नाहर, श्री सुनील जी गोलछा, विद्यापीठ प्रशासनिक प्रमुख कर्नल पी.के. ठाकुर और प्रचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा उपस्थित थे।


कर्नल पी.के. ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने उद्बोधन मे उन्होंने एक अखण्ड उज्जवल भारत के लिए बच्चों को मौलिक कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया। आदरणीय नाहर सर ने बच्चों में भारतीय मूल्यों के प्रति चेतना जागृत की। विद्यापीठ के बच्चों ने अपने उद्बोधन और गायन मे विचक्षण जैन विद्यापीठ की विलक्षण प्रतिभा की झलक दिखलायी। बच्चों के मिष्ठान वितरण के साथ ही सच्ची राष्ट्रीयता और भारतीयता की शपथ के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया।

Share:

Popular News