रायपुर - परम पूज्य राष्ट्र संत गणाचार्य 108 विराग सागरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 विश्वविजय सागर जी महाराज मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य में ???????? भारत के 76 गणतंत्र दिवस पर मालवीय रोड मंदिर जी के प्रांगण में झंडा फहराने का कार्यक्रम 26 जनवरी सुबह 9:30 बजे श्री राजेश सिंघीजी (विशेष सहायक वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री ,केबिनेट मंत्री छ.ग.), श्री प्रभात जैन ट्रस्टी, श्री सनत जैन ट्रस्टी एवं अध्यक्ष यशवंत जैन, दिलीप जैन (कोषाध्यक्ष)की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में मंगलाचरण पाठशाला के छोटे से बच्चे अक्ष अनमोल जैन ने किया, तत्पश्चात ट्रस्ट कमेटी, रायपुर परिक्षेत्र के विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारी गणों ने कार्यक्रम के मुख्य अथिति श्री सिंघी जी का जैन स्टॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन सुजीत जैन (सचिव) ने किया।
सुचना प्रदाता :- लोकेश चंद्रकांत जैन
(उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी)