BREAKING

कमलाबाई पुखराज लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर द्वारा सकल जैन समाज के लिए किफायती, परम्परा गत, सुंदर विवाह संपन्न करने का बीड़ा उठाया।

Share:

समाज में समानता और एकता को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक पहल।

रायपुर - “कमलाबाई पुखराज लोढ़ा चैरिटेबल ट्रस्ट” रायपुर द्वारा सकल जैन समाज के लिए कुल 3.51 लाख रुपये में किफायती, परम्परा गत, सुंदर विवाह संपन्न करने का बीड़ा उठाया है इसमें विवाह से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को सुलभ और गरिमामय विवाह का अवसर मिलेगा। रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश जी मूणत,0ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभय जी भंसाली एवं ऋषब देव मंदिर ट्रस्ट दादाबाडी के मार्गदर्शन से इस पहल को साकार किया। यह योजना विवाह खर्च में कमी लाते हुए समाज में समानता और एकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। ट्रस्ट ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।


इसमें ट्रस्ट द्वारा 24 घंटे के लिए 20 एसी कमरे के साथ लगभग दोनों पक्षों के 250 अतिथियों के स्वागत-सत्कार की सारी सुविधा के साथ, पंडित, बैंड, घोड़ी, स्टेज, सजावट, संगीत, 3 कार लोकल के लिए, रिसेप्शन, सभी टाइम का स्वादिष्ट वयंजन युक्त जैन भोजन सूर्यास्त के पूर्व तक, रायपुर के बेहतरीन कैटरिंग एवं इवेंट मैनेजमेंट टीम द्वारा प्रदान की जाएगी

अधिक जानकारी एवम् रजिस्ट्रेशन के लिए लोग टोल फ्री नंबर 18002036640 में सम्पर्क कर सकते है।

Share:

Popular News