रायपुर - भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी के पावन अवसर पर लघु तीर्थ हेतु संकल्पित दिगंबर जैन पंचायत ट्रस्ट कार्यकारिणी के द्वारा मालवीय रोड रायपुर में स्थित 140 वर्ष से अधिक सबसे पुराने जैन बड़ा मंदिर में आज 28 जनवरी 2025 मंगलवार प्रातः 8.15 बजे से मूलनायक 1008 श्री आदिनाथ भगवान जी का मस्तकाभिषेक से प्रारम्भ हुआ।
पंचायत के ट्रस्टी सनत जैन, अध्यक्ष यशवंत जैन, सचिव सुजीत जैन और कोषाध्यक्ष दिलीप जैन ने बताया स्वर्ण कलशों से अभिषेक प्रथम इंद्र हर्षिल भावेश मीठालाल जैन, द्वितीय - कीर्ति कुमार जैन, तृतीय-प्रमोद संजीव राजीव जैन, चतुर्थ-गिरीश चिमनलाल जैन एवं शांतिधारा श्री कैलाश, आदेश, संदीप जैन समता कालोनी परिवार के द्वारा की गई, 108 श्रावकों ने श्री जी का अभिषेक कर भगवान को मोक्ष कल्याणक का लाडू अर्पण महिला मंडल एवं बालिका मंडल के द्वारा भक्तिमय पूजा में संपन्न हुआ।
सूचना प्रदाता - लोकेश चंद्रकांत जैन (उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी)