दुर्ग = न्यू आदर्श नगर दुर्ग निवासी दुर्ग-भिलाई के प्रसिद्ध प्रकाण्ड विद्वान पंडित श्री सुरेशचंद्र जी जैन का निधन हो गया, लोकगमन पश्चात उनके परिवार पुत्र पंकज जैन जी ने नेत्रदान एवं देहदान के लिए हमारे नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क किया और नेत्रदान एवं देहदान की इच्छा जाहिर की परिवार से नीरज जैन (पुत्र), धीरज जैन (पुत्र) एवं पुरे जैन परिवार की सहमति से संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण हुई।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी की डॉ हर्षिका जैन एवं नेत्र सहायक विवेक कुमार ने नेत्रदान को संपूर्ण किया एवं देहदान की प्रक्रिया को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के संदीप रिसबुड, दयाराम महिलांग एवं दीपक सोनी ने पूर्ण किया नेत्रदान एवं देहदान के वक्त नव दृष्टि फाउंडेशन से राज आढ़तिया, राजेश पारख, मंगल अग्रवाल, कुलवंत सिंह भाटिया एवं सुरेश जैन मौजूद रहे और सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने में अपना सहयोग दिया यह हमारे नव दृष्टि फाउंडेशन का 136वाँ नेत्रदान है, जिससे अब तक 272 लोगों को आंखों की रोशनी प्राप्त हुई है और संस्था का यह 21वाँ देहदान है।
जैन परिवार को इस समाजहित कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद।