पंडरिया - व्यापारी संघ के साथ बैठक मे शामिल हुई पंडरिया विधायिका भावना बोहरा ने नगर पालिका चुनाव मे भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए व्यापारी संघ से अपील की और कहा की नगर की जनता को ऐसे अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए जो स्वयं के विवेक से निर्णय ले सके पूर्व की भांति दुसरो के इशारे पर कार्य करने वाली अध्यक्ष चुनने से नगर का विकास नही हो पाता जैसा पूर्व मे हुआ है इसलिए नगर के विकास के लिए भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

नगर पालिका परिषद मे इस बार अध्यक्ष पद के लिए सीधे भाजपा और कांग्रेस मे कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है क्यूंकि इस बार दोनो पक्षो से उम्मीदवार पूर्व अध्यक्ष है, एक ओर भाजपा की प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे और दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से राजिन गायकवाड़ इस चुनाव मे आमने सामने है।
इस बार भाजपा के पास मौका है की नगर पंचायत से नगर पालिका बने पंडरिया मे भाजपा का प्रत्यासी काबिज हो और गांधी चौक की सबसे बड़ी समस्या सब्जी मार्केट की नये बाजार मे शिफ्ट कराये जो पिछले कई वर्षो से वोट की राजनीति के चलते यहा के जनप्रतिनिधियों से नही हो पाया।
प्रचार प्रसार मे आगे चल रही मंजुला कुर्रे जमीन स्तर पर सक्रिय दिखाई दे रही है वही कांग्रेस प्रत्याशी भी पूरे दमदारी से कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
पिछले बार दबंगई से कार्यकाल करने वाली राजीन गायकवाड़ की राह इस बार आसान नही है जिसमे नगर पंचायत के अपने चहेतो को टेंडर फ़ार्म देना और अपने चहेते ठेकेदारों के बिल पर साइन करना और अन्य ठेकेदारो का भुगतान साल साल भर रोके रखना जिसका खामियाजा इस बार भुगतना पड़ सकता है।
सत्ता शासन ही शहर का विकाश मे मिल का पत्थर साबित हो सकती है और जिस प्रकार से वर्तमान विधायक भावना बोहरा ने नगर के विकाश का जो सपना देखा है वहां देखना है की नगर की जनता उनका कितना साथ देती इस।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा के साथ गौरीशंकर श्रीवास, रुपेश जैन भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के अलावा व्यापारी संघ के अध्यक्ष विजय जायसवाल सहित नगर के व्यापारी गण बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।