BREAKING

जीरावला दादावाड़ी परिसर में चल प्रतिष्ठा सम्पन्न।

Share:

जीरावला - जीरावला तीर्थ में दादावाडी परिसर में चल प्रतिष्ठा पूज्य गुरुदेव खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर जी म.सा. आदि साधु साध्वी मंडल के पावन सानिध्य में ता. 31 जनवरी 2025 को संपन्न हुई। एक कक्ष में छतरी में परमात्मा पार्श्वनाथ, दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरि व नाकोडा भैरव की प्रतिमा बिराजमान की गई।


पार्श्वनाथ भगवान को बिराजमान का लाभ श्री प्रकाशजी छाजेड़ जालोर ने, दादा गुरुदेव का लाभ श्री मांगीलालजी छाजेड़, नवसारी ने तथा नाकोडा भैरव का लाभ श्री प्रवीणजी संखलेचा परिवार ने लिया।

यह ज्ञातव्य है कि यहाँ जीरावला तीर्थ में तीर्थ परिसर से 300 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर विशाल भूखण्ड पर परमात्मा पार्श्वनाथ प्रभु का जिन मंदिर, दादावाडी आदि का निर्माण प्रारंभ है।


इसी के साथ साधर्मिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। जिसका लाभ श्रीमति बदामीदेवी अरविन्दजी श्रीश्रीश्रीमाल परिवार ने लिया है।

Share:

Popular News