February 12, 2025


कौन बनेगा अभिरामम् रत्न" अखिल भारतीय प्रतियोगिता राजस्थान के नोखा नगर में संपन्न हुई।

छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल ने विजय श्री हासिल की।


कवर्धा - "कौन बनेगा अभिरामम् रत्न" अखिल भारतीय प्रतियोगिता राजस्थान के नोखा नगर में 8 फरवरी को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल ने विजय श्री हासिल की। टीम की कप्तान श्रीमती जया-दर्शन देशलहरा गुंडरदेही थी।


टीम में भाग ले रहे प्रतिभागियों में रायपुर से प्रिषा, एशना जैन राजनांदगांव से अंश पारख, कल्प गिड़िया कवर्धा से सार्थक जैन, विख्याति श्री श्रीमाल गुंडरदेही से गीतिका राय सोनी, विराग, काव्य चौरडिया तथा वेदांत जैन अर्जुंदा, भव्य जैन कटंगी, आरूषी जैन बालोद, भवि जैन डोंडी सम्मिलित थे। बेस्ट बॉलर  का खिताब  राजनांदगांव के अंश पारख ने जीता।


इसके साथ ही इन 13 प्रतिभागियों ने प्रथम पुरस्कार 44000 रुपए नगद की पात्रता हासिल कर ली। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में कवर्धा से सार्थक जैन एवं विख्याति श्रीश्रीमाल ने शानदार सफलता हासिल कर नगर को गौरांवित किया है। स्थानीय स्तर पर भी इन्हें सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।


Related Post

Advertisement

Get In Touch