रायपुर - रायपुर में हाल ही में हुई 60 लाख रुपये की डकैती के मामले को महज 36 घंटे के भीतर सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर ने रायपुर पुलिस का सम्मान किया।
रायपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के सदस्यों ने क्लब अध्यक्ष रो. पंकज चोपड़ा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह एवं उनकी टीम का सम्मान किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना की और पूरे पुलिस विभाग को बधाई दी।
क्लब अध्यक्ष रो. पंकज चोपड़ा ने रायपुर पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सफलता से ना केवल अपराध पर कड़ा प्रहार हुआ है, बल्कि आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी और मजबूत हुआ है।
इस अवसर पर क्लब के पैट्रन PP रो. एस. के. अग्रवाल, मेंटर रो. मुनीश सग्गर, PP रो. हेमंत अग्रवाल, PP रो. रंजन नत्थानी, PP रो. विनय अग्रवाल, रो. पंकज महेश्वरी, रो. बीरेन्द्र शर्मा, रो. राजेश चौरसिया, रो. राजीव अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह से चर्चा के दौरान क्लब के सदस्यों ने पुलिस विभाग के लिए शेड निर्माण जैसे सेवा कार्यों में रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।