नोखा - महतम महोत्सव मे 100 दीक्षा का लक्ष्य रखा उसमे से कल रविवार को 50 वी दीक्षा मुमुक्षु बहन सुश्री कृतिका जी देशवाल सुपुत्री श्रीमती ममता देवी श्री नन्दकिशोर जी देशवाल देशनोक की जैन भगवती दीक्षा नोखा मे आचार्य रामेश के मुखारविंद से होगी।
महेश नाहटा ने बताया दीक्षा उपलक्ष में रखे गए कार्यक्रमों का समय व स्थान रहेगा 15.02.2025 को अभिनंदन समारोह दोपहर 01.00 बजे से सेठिया धार्मिक भवन,जैन चौक 15.02.2025 ओघा बंधाई - दोपहर 03:00 बजे से सेठिया धार्मिक भवन,जैन चौक, नोखा व 16.02.2025 मुंडन.प्रातः 10:00 बजे से श्री दुलीचंद जी चोरडिया के निवास, गंगा गौशाला के पास, नोखा व 16.02.2025 - जैन भगवती दीक्षा दोपहर 12:30 बजे से श्री जैन जवाहर भवन,जैन चौक,नोखा मे होगी इस अवसर सभी से निवेदन है कि समय पर दीक्षा मे पधारकर अनुमोदना करें।
.. इस अवसर पर ब्यावर से जाने वाले श्रावक श्राविकाऐ साक्षी बनेंगे।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल
साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर