BREAKING

श्री कैवल्यधाम तीर्थ में नूतन निर्मित मणिधारी दादागुरु भोजनशाला विधिवत प्रारंभ।

Share:

कुम्हारी - श्री कैवल्यधाम जैन श्वेताम्बर तीर्थ मध्ये परम पूज्य छत्तीसगढ़ श्रृंगार,संयम सारथी, आचार्य भगवंत श्री जिन पीयूष सागर जी महाराज साहब की सद्प्रेरणा से नूतन निर्मित श्री मणिधारी दादागुरु भोजनशाला में नियमित भोजनशाला का प्रारंभ मंगलवार  18 फरवरी 2025 से हुआ।

      श्री कैवल्यधाम जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट भोजन शाला के निर्माण में अपनी लक्ष्मी का सदुपयोग कर जिन -जिन दानवीर भामाशाह लाभार्थियों के बहुत बहुत अनुमोदना करते हुए आभार व्यक्त करता है।


         इस सुअवसर पर श्री कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प्रवर्तिनी महोदया निपुणा श्रीजी महाराज साहब की गुरु भगिनी दीर्घ संयमी बस्तर प्रहरी परम पूज्य राजेश श्रीजी महाराज साहब की सुशिष्या परम पूज्य काव्ययशा श्रीजी महाराज साहब को छत्तीसगढ़ के श्री संघो के सदस्यों ने गोचरी वोहराने का लाभ लिया।

       नूतन निर्मित भोजन शाला में सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक नवकारसी,11:30 से 1:00 बजे तक भोजन,शाम 5 :00 बजे से 6:00 तक चौविहार (संध्या भोजन) की व्यवस्था है।

Share:

Popular News