रायपुर - श्री महेश कुमार जी पुत्र सुश्रावक श्री अन्नराज जी नाहटा परिवार नगरी मे जन्म 1961 को हुआ इनको संस्कार शीला माता हरखुदेवी नाहटा से सेवा, सदभाव व सदाचार बचपन से ही मिला आपने पढाई एम.ए.(दर्शन शास्त्र) रवि विश्व विध्यालय से प्रावीण्य सूची मे उतीर्ण किया।
आप साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य श्री रामेश के चलते फिरते राम भक्त हनुमान कहलाते है। अहिंसा प्रचारक के साथ औजस्वी वक्ता है जहां जाए वहां के स्कूलों कोलेजो मे पढने वाले बच्चों को आचार्य रामेश का सकंल्प व्यसन मुक्त हो सारा देश के तहत इस अभियान को सुचारू रुप से सभी बच्चों को व्यसन मुक्ति होने का संदेश देना चालू कर देते है सभी बच्चों को व्यसन मुक्त बनाने का संकल्प दिला देते है।
इस अभियान मे आपको अनेक संस्थाओ व राज्य सरकारों द्बारा न जाने कितने आवार्ड दिये गये। उसमे सबसे महत्वपूर्ण मध्यप्रदेश के राज्य पाल ने राजभवन मे बुलाकर अवार्ड दिया गया। उनको दुर्ग मे उव्वसगहरं पाश्वतीर्थ नगपुरा मे समाज गौरव जैन युवा मंच गीदम द्वारा छत्तीसगढ़ रत्न की उपाधि दी गयी।जलगांव मे आचार्य हस्ती अंहिसा अवार्ड दिया जा चुका।
सनाथ
आपने श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला जीव रक्षा सेवा समिति के संस्थापक है ओर न जाने कितनी अन्य धर्म के गायत्री परिवार जैसी संस्थाओं से पत्रकारिता कार्य से जुडे रहते है।
आपका एक पग कहा तो एक पग कहा जहां जाओ वंहा नजर आ जाते है, चाहे दीक्षार्थी परिवार हो या संघ समाज के कार्यक्रम जहां भी बरघोडा का आयोजन हो तुरंत हनुमानजी की तरह पहुंच जाते है आचार्य भगवन का साथ कभी नही छोडते चाहे विहार मे हो या प्रवचन सभी जगह आगे रहने वाले ऐसे गुरुभक्त को वदंन अभिनंदन।
प्रवचन मे आपकी शैली से सभी श्रावक श्राविका प्रभावित हो जाते एक साथ जयकारा लगा देते है। आप अपने पुरुषार्थ से सभी को शीलव्रत त्याग तपस्या की प्रेरणा देकर लोगों को गुरु भगवन के मुखारविंद से प्रत्याख्यान दिलवा देते इसमे अभी तक हजारों लोगो को सकंल्प दिलवा दिया, ऐसा एक दिन भी खाली नही गया न जाने देते चाहे छोटा सा गांव ही क्यो नही हो रोज चार पांच जनो को प्रत्याख्यान लेने के लिए तैयार कर देते यही आपका पुरुषार्थ है।
आप नगरी के रहने वाले श्री अन्नराज जी नाहटा परिवार से है आपके आजीवन चप्पल के त्याग कर रखा है व ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए अपने आप को गुरु चरणो मे समर्पित कर देने के बाद आचार्य भगवन के साथ साथ विहार सेवा भी देते जा रहे है लोग कुछ भी कहे आप अपना पुरुषार्थ करना कभी नही छोडते आपके परिवार से बहिन पोती आदि सदस्यों ने आचार्य रामेश से दीक्षा ग्रहण कर रखी है।
हम सब भगवान से यही प्रार्थना करते आप इसी तरह पुरुषार्थ करते रहे ओर आपका जीवन सदैव उज्जवल समर्पित यशस्वी हो।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल (साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर)