सिणधरी नगर - पूज्य गुरुदेव प्रज्ञापुरुष आचार्य भगवंत श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. पू. गणि श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा आदि ठाणा का ता. 9 फरवरी को सिणधरी नगर में भव्य सामैया किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उसके पूज्य गुरुदेवश्री का प्रभावशाली प्रवचन हुआ तथा भक्त वर्ग की विनंती स्वीकार कर उनके घरों में पगले किये।