कवर्धा २३/०६/२५ - जैन श्री संघ कवर्धा के तत्वावधान में रविवार को समता शाखा के उपरांत कौन बनेगा अभिरामम रत्न प्रतियोगिता मे कवर्धा के प्रतिभागीद्वय सार्थक जैन एवं विख्याति श्रीश्रीमाल को माला, तिलक निकाल कर साहित्य, सिक्का तथा पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है की अखिल भारतीय स्तर की इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ - ओड़ीसा अंचल की 13 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। इसमें कवर्धा के दो प्रतिभावान बच्चों ने शिरकत की थी। राजस्थान में आयोजित इस आल इंडिया लेवल कंपटीशन में छत्तीसगढ़ ओड़ीसा अंचल की इस टीम ने विजय श्री हासिल की।
जैन स्थानक कवर्धा के गरिमामय आयोजित कार्यक्रम में साधु मार्गी जैन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता बोथरा ने अपनी प्रखर प्रज्ञा से कवर्धा को गौरवान्वित करने वाले दोनों बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा करके शुभकामनाएं दी। श्री स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मंत्री श्री गेन्दमल मोदी ने श्रीश्रीमाल परिवार के दोनों अनमोल रत्न सार्थक एवं विख्याति की शानदार सफलता पर मुबारकबाद दे उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रीश्रीमाल परिवार से कोमल जी, तेजमल जी, पीयूष जी, सचिन जी, अक्षय जी, अर्णव जी, श्रीमती लक्ष्मी जी, तारा जी, हर्षा जी, चित्रा जी, पूजा जी, वर्षा जी, पायल जी तथा रूपल जी पारख, प्रसिद्धि आदि ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां दी। दोनों प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के अनुभव कार्यक्रम में साझा किये। एक ओर जहां विख्याति की बुआ जी महासती छवि प्रज्ञा जी मसा तो वहीं दूसरी ओर सार्थक की दादी जी महासती रामाशा जी मसा ने रामेश शासन में संयम अंगीकार कर आत्म कल्याण के पथ की ओर अग्रसर है। दोनों प्रतिभागियों के माता-पिता क्रमशः वर्षा - पीयूष जी एवं पायल - सचिन जी श्रीश्रीमाल कार्यक्रम के साक्षी बने।