BREAKING

23 मार्च को जैन समाज एक ही समय पर करेगा सामूहिक सामयिक।

Share:

रायपुर - भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्मकल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। महोत्सव समिति ने जन्मकल्याणक के तहत सामूहिक सामयिक साधना के लिए बुधवार को बैठक की।

जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर ने बताया कि 23 मार्च को जैन समाज के सभी घटक अपनी-अपनी मान्यता के अनुसार एक साथ, एक समय पर सुबह 9.15 से 10.15 बजे तक जैन दादाबाड़ी में सामयिक साधना करेंगे।

बैठक में इसके आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां बांटीं गईं। इस मौके पर सिद्धार्थ डागा, वीरेंद्र डागा, आशीष जैन, शैलेंद्र कोटडिया, इंदरचंद सांखला, लोकेश जैन, गौरव दुगड़, राजेन्द्र पारख, गणेश सकलेचा, पंकज सुराना मौजूद थे।

Share:

Popular News