BREAKING

कवर्धा में भारतीय जैन संघठना द्वारा केंसर केयर कार्यशाला आयोजित।

Share:

 कवर्धा : - 28/02/25 जन हितैषी, मानव सेवा, परोपकार के कार्यों में भारतीय जैन संघठना कबीरधाम सदैव अग्रणी रहा है। गंभीर रोगो से जन स्वास्थ्य को कैसे बचाव किया जाए तद् हेतु  जैन स्थानक भवन कवर्धा में कैंसर केयर कार्यशाला आयोजित की गई। मित्तल केयर हॉस्पिटल रायपुर से आये युवा डॉ. नवीन जैन ने कहा कि कैंसर संक्रामक रोग नहीं है। हम सभी का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ कैंसर मुक्त बने और कवर्धा भी इसमे अपनी भागीदारी निभाये। दैनिक आहार में हल्दी नींबू अदरक  आदि को अवश्य सम्मिलित करें। रोग ग्रस्त व्यक्ति की हौसला आफजायी करें।


गोल्ड मेडलिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सक जसवंत जैन ने धूम्रपान, मदिरा पान, मोटापा, अनियमित खानपान, अकर्मण्यता आदि को भी कैंसर उत्पत्ति का कारण बताते हुए बचाव के उपाय विस्तृत रूप से बताएं। साथ ही उन्होंने दर्शकों के प्रश्न का भी  समाधान किया। भारतीय जैन संघठना के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर अतुल जैन ने आवश्यकता अनुरूप वैक्सीन का प्रयोग अवश्य करने का मशविरा देते हुए खर्चीले इलाज को आमजन के लिए सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में दिव्यांग लोगों को कृत्रिम पैर, हाथ, ट्राई साइकिल आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरतमंदों को इससे प्रेरित करने का भी डॉ. अतुल जैन अनुरोध किया। 


         आरंभ में अतिथियों का स्वागत बी जे एस जिला अध्यक्ष सुनील लूनिया, सचिव नयन झाबक, राजा श्रीश्रीमाल, पराग पारख, विकास सेठिया, प्रतीक लूनिया, बबलू नाहटा, प्रशांत मोदी, अभिषेक पारख, बीजेएस महिला विग अध्यक्ष श्रीमती रितु बरडीया, सचिव मधु श्रीश्रीमाल, प्रवीणा मोदी, रितु सेठिया आदि ने किया। कार्यक्रम में स्थानकवासी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष  नेमीचंद श्रीश्रीमाल, विशिष्ट अतिथि डा. संगीता रानी जैन,  इंजीनियर एस एस जैन सहित युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संचालन श्रीमती रश्मि बाफना ने किया।

Share:

Popular News