April 03, 2022


नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया का पंडरिया में आत्मीय स्वागत।

पंडरिया- प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का पंडरिया गांधी चौक में बेंड बाजा एवं आतिशबाजी कर आत्मीय स्वागत किया गया, इस दरमियान अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य दिनेश कोसरिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौतम शर्मा ने मंत्री डहरिया को श्रीफल भेंट किया। गांधी चौक पर मंत्री शिवकुमार डहरिया से पंडरिया को नगर पालिका बनाये जाने की मांग संजू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक ने किया । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल भास्कर, विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव मनीष शर्मा, पार्षद चन्द्रभान टण्डन, पार्षद घनश्याम साहू, गिरिराज ठाकुर, एल्डरमैन अतुल बरगाह, प्रवीण गुप्ता, आशु साहू, लक्मण यादव, सुजीत कुम्भकार, के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch