BREAKING

गुरुदेव श्री सतीश मुनि की उपस्थिति में आयंबिल शाला का उद्घाटन।

Share:

बिलासपुर - दुर्ग से कानपुर के लिए पूज्य गुरुदेव 4 ठाणा विहार पर निकले हुए हैं जो की बिलासपुर होते हुए पेंड्रा, शहडोल मार्ग से कानपुर जाने वाले हैं पूज्य श्री बिलासपुर में टिकरापारा स्थित जैन भवन में  विराजमान है। 

 पूज्य श्री 4 ठाणा है पूज्य श्री सतीश मुनि महाराज साहब,  पूज्य श्री सुकल मुनि महाराज साहब, पूज्य श्री आदित्य मुनि महाराज साहब पूज्य श्री रमन मुनि महाराज साहब सभी गुरु भगवंत बिलासपुर पधारे।

 आज के दिन समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन था क्योंकि आज जैन भवन टिकरापारा में आयंबिल रसोड़े (आयंबिल शाला) का निर्माण पूर्व होने पश्चात् पूज्य गुरुदेव श्री सतीश मुनि महाराज साहब आदि ठाना 4 के श्री हस्ते उद्घाटन संपूर्ण किया गया। 

जिसमें गुरुदेव के वाणी द्वारा नवकार मंत्र का जाप एवं मांगलिक पाठ के साथ मंत्र उच्चारण किया गया।  जिससे उस क्षेत्र के सभी बुरे बंधनों से मुक्त किया गया और यह आयंबिल रसोड़ा हमेशा उपयोग में रहे और जैन धर्म के सभी तप पूर्ण करें । ऐसी मंगल भावना का आशीर्वाद दिया । सदा ही कहा गया कि यह देख कम पूर्ण होने पश्चात बहुत ही मंगलकारी एवं बिलासपुर में तपस्या करने वाले के  लिए बहुत ही साताकारी रहेगा।

समाज के अध्यक्ष भगवान दास भाई सुतारिया ने कहा कि यह आयंबिल रसोड़ा पूरे मध्य भारत में एक मिसाल है ऐसा स्वच्छ और सुंदर रसोड़ा मैंने कहीं नहीं देखा है उसके लिए मैं प्राण महिला मंडल के सभी पदाधिकारी का खूब-खूब अनुमोदन करता हूं। अब इस रसोड़े का उपयोग समाज के हित के लिए एवं तपस्वियों के शाता के लिए किया जाना है। इस आयंबिल रसोड़े में साक्षात मां अन्नपूर्णा का वास है और मां अन्नपूर्णा की कृपा हमेशा बनी रहेगी।


इस कार्यक्रम में समाज के समस्त श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे जो कि इस आयंबिल रसोड़े के उद्घाटन के साक्षी बने हैं । कल रविवार को गुरुदेव का प्रवचन जैन स्थानक भवन टिकरापारा में होगा। कल सुबह 6:30 बजे से 7:30 तक प्रार्थना रखी गई है जिसमें नवकार मंत्र का जाप किया जाएगा और भक्तांबर स्त्रोत का पाठ पढ़ा जाएगा। उसके पश्चात 9:30 बजे से पूज्य श्री सतीश मुनि महाराज साहब द्वारा प्रवचन रखा गया है। 

 इस अवसर पर किशोर देसाई, केतन सुतारिया, गोपाल वेलाणी, हेमा तेज़ाणी, सोनल, मनीष शाह, हितेश सुतारिया, नरेंद्र तेज़ाणी,दिलीप तेजाणी, किशोर देसाई, दीपक गांधी, कीर्ति गांधी, शरद दोशी, योगेश चोपड़ा, राजू तेजाणी, गोपाल वेलाणी, मनीष शाह, सोनल शाह, पारुल सुतारिया, रश्मि तेजाणी,उर्मिला तेजाणी, सुधा गांधी, वंदना तेजाणी, भावेश गांधी, योगेश चोपड़ा सहित समाज के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।

Share:

Popular News