रायपुर - युगश्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी की ज्येष्ठ श्रेष्ठ शिष्या गणिनी आर्यिका 105 गुरुमति माताजी एवं आर्यिका रत्न दृढ़मति माताजी जी ससंघ का मंगल विहार शाश्वत सिद्ध क्षेत्र तीर्थराज सम्मेद शिखर जी की ओर चल रहा है इसी क्रम में 46 पिच्छिया कल रात्रि विश्राम एवं आज की आहार चर्या श्री दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड में संपन्न हुई, सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर ने अत्यंत आनंद एवं उत्साह पूर्वक आराध्य गुरुदेव की जिनपथ अनुगामिनी के स्वागत वंदन, विहार, वैयावृति एवं आहार चर्या में उमडा, रायपुर जैन समाज के पुण्य से इतिहास ने पहली बार इतने बृहद संघ की सेवा का मौका प्राप्त हुआ।
पंचायत के अध्यक्ष यशवंत जैन, सचिव सुजीत जैन कोषाध्यक्ष दिलीप जैन उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया प्रातः 08 बजे आदिनाथ भगवान के समक्ष आर्यिका गणनी गुरुमति माता जी के मंगल सानिध्य अभिषेक ,शांतिधारा (डॉ देव कुमार जी परिवार) और नंदीश्वर दीप विधान संपन्न हुआ। तत्पश्चात आर्यिका गुरुमति का आहार कराने का जया यशवंत जैन परिवार और आर्यिका दृढ़मति माता दीप्ति संजय जैन परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से माताजी के संघ के दर्शन लाभ के लिए आईएएस अधिकारी चांपा कलेक्टर वासु जैन जी ने पधारे।
दोपहर 04 :00 बजे संघ का विहार की जानकारी विजय, महावीर, चंद्रेश, गुलशन, प्रत्यूष जैन ने बताया रात्रि विश्राम फाफाडीह जैन मंदिर और कल का आहार जैन मंदिर शंकर नगर में होगा। एक दिवसीय आयोजन में ट्रस्ट कार्यकारिणी ने समस्त पदाधिकारीगण, महिला मंडल, बालिका मंडल एवं सभी जिनालय के पदाधिकारीगण, समाज के सभी सम्मानित सदस्यगण सभी व्यवस्था में तन मन धन से सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।