BREAKING

छत्तीसगढ़ चेंबर में नया समीकरण विपक्ष को पाले में किया पारवानी ने।

Share:

जय व्यापार पैनल में घोषित किए अपने प्रत्याशी।

रायपुर - छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में वाद विवाद के बाद अब दूसरे पक्ष को अपने पाले में लाने की रणनीति जोर शोर से जारी है। जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने विपक्ष के अध्यक्ष प्रत्याशी को अपने ही जय व्यापार पैनल में शामिल कर एक बड़ा झटका दिया है। वैसे भी श्री पारवानी राजनीति क्षेत्र में न होने के बावजूद बाद भी राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। वह कब क्या करते हैं कोई नहीं जानता।

छत्तीसगढ़ कैट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र दोशी कहते हैं कि जहां हमारी सोच खत्म होती है वहां से श्री अमर परवानी की सोच शुरू होती है। यह सच ही साबित हुआ और नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही श्री पारवानी ने विपक्ष की पूरी तरह से सफाई करते हुए अध्यक्ष सहित कई दावेदारों को जय व्यापार पैनल में शामिल कर इतिहास रच दिया। अब आने वाले दिनों में चेंबर में एक क्षत्र श्री पारवानी का राज होगा और जो कार्य अधूरे रह गए हैं वे सब काम पूरे होंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है।


वैसे जब तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक यह कहना ही होगा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में अब रोमांच नहीं बचा लेकिन कल क्या होगा किसने देखा। वह तो वक्त ही तय करेगा की क्या कुछ होगा।

Share:

Popular News