BREAKING

जवाहर नगर मंडल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महावीर गौ शाला में सफाई एवं गौ चारा वितरण किया।

Share:

रायपुर - भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे "सेवा पखवाड़ा" के तहत जवाहर नगर मंडल की महिला मोर्चा द्वारा सर्वकल्याण की कामना से महावीर गौ शाला में साफ सफाई अभियान एवं गौ चारा वितरण का कार्यक्रम रखा गया। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को अपना 46 वा स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचेंगे। इस अभियान के दौरान,जवाहर नगर मंडल के एवं पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर विभिन्न मोहल्लों में स्थित मंदिरों, शासकीय स्कूलों में सफाई अभियान, गौ शाला सफाई चारा वितरण स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को स्टेशनरी वितरण, मट्ठा वितरण की सेवा प्रदान करेंगे और विभिन्न जनहित कार्यों के लिए श्रमदान भी करेंगे।


आज दिनांक 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे जवाहर नगर की महिला मोर्चा द्वारा मौदहापारा स्थित श्री महावीर गौ शाला में पहुंच कर मंदिरों की सफाई की साथ ही गौ माता को गुड,चना,खीरा,हरा चारा का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आज जवाहर नगर के मंडल अध्यक्ष संदीप जघेंल जी पूर्व पार्षद भारती बागल जी सेवा पखवाड़ा सह संयोजक विजय गुप्ता जी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेणुका शुक्ला जी  संगीता जैन जी प्रणीत जैन जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

सूचनादाता - प्रणीत जैन (भाजपा सदस्य)

Share:

Popular News