April 27, 2025


121वे मन की बात कार्यक्रम में जवाहर नगर मंडल के सभी 44 बूथों में आयोजन किया गया।

इंदिरा गांधी वार्ड क्र. 27 जोरापारा क्षेत्र की वयोवृद्ध 102 महिला श्रीमती रामप्यारी साहू जी ने कार्यकम में शामिल होकर प्रदान मंत्री जी के मन की बात सुनी।

रायपुर - देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 27 अप्रैल रविवार सुबह 11 बजे अपने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी के इस संबोधन का श्रवण पूरा भारत देश ही नहीं पूरा विश्व करता है। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जघेंल ने बताया कि आज मन की बात कार्यक्रम की 121 वि कड़ी में जवाहर नगर मंडल के सभी 44 बूथों में भीषण गर्मी को परवाह न करते हुए सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इंदिरा गांधी वार्ड क्र. 27 जोरापारा क्षेत्र की वयोवृद्ध 102 महिला श्रीमती रामप्यारी साहू जी ने कार्यकम में शामिल होकर प्रदान मंत्री जी के मन की बात सुनी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य,पार्षद,कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता ने सभी 44 बूथों के प्रभारियों के साथ उपस्थीत होकर प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य को सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है। 

Advertisement


पीएम मोदी ने कहा कि भारत के यू लोगों में जो आक्रोश है। वो आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं। मुझे भी Global leaders ने phone किए हैं,। पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

 मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुआ यह हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी। तब देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए। इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर, मैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

सूचनादाता - संदीप जघेंल

अध्यक्ष - जवाहर नगर मंडल, रायपुर 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch