रायपुर - प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा 1 जून (रविवार) को आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक ऐसा विचार/संगोष्ठी जो श्रोताओं को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करेगा। यह कार्यक्रम पर्यावरणीय संकटों की गंभीरता पर चर्चा करने और उनके समाधान हेतु सामूहिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
संगोष्ठी का विषय है –
“पर्यावरण, वीभत्सता की ओर... दर्शक की भूमिका निभाएं या इसके रोकथाम हेतु कारगर उपाय भी सोचें?”
– जो आज के समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर प्रो. एस. एन. शुक्ला, कुलपति – पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, एवं श्री प्रदीप टंडन, अध्यक्ष – जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे श्री नितिन सिंघवी, जो एक सक्रिय पर्यावरण प्रेमी हैं और समाज को पर्यावरण के प्रति सजग करने के लिए सतत प्रयासरत हैं।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 01 जून, रविवार
समय: सायं 5:30 से 7:30 बजे तक
स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर
सोसायटी के अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी और सचिव श्री निर्भय धाडीवाल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस जागरूकता अभियान में सहभागी बनें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएं।
मोहन वर्ल्यानी - 9827140470
अध्यक्ष - प्रकृति की ओर सोसायटी