रायपुर - भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश के प्रथम उद्योग और आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया। भाजपा जिला रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग की ओर से यह कार्यक्रम का जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत शारदा चौक स्थित डॉ श्याम प्रसाद जी की प्रतिमा के समक्ष किया गया। जिसमें भाजपा के विधायक, वरिष्ठजनों, mic सदस्य, पार्षदगण, भाजपा जिला एवं मंडल,अयोग के अध्यक्ष, सभापति एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं आदि की उपस्थिति में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।
कई महिलाओं ने भाजपा की नीति-रीति को किया पसंद
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जवाहर नगर मंडल के नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस दौरान सभी उपस्थित वक्ताओं ने डॉ, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवनचरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गांव की कई महिलाओं ने भाजपा की नीति-रीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। जिसे विधायक और अन्य भाजपा नेताओं ने गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत करवाया।
छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने क्या कहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अब उद्योग विभाग के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि, हमारी डबल इंजन सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश को विकास की ओर अग्रसर करने की ओर निरंतर चल रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर अपने जीवन का बलिदान दिया, इसलिए उनकी पुण्यतिथि भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उन्होंने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
देश की एकता और अखंडता के लिए :- किशोर महानंद ने कहा
प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि, उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। डॉ. मुखर्जी ने सबसे पहले धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने नेहरू की तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया था। साथ ही कश्मीर में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान को लेकर आंदोलन किया था। जिसके परिणाम स्वरूप कश्मीर से परमिट राज खत्म हो गया है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक मिशन था :- संदीप जघेल जवाहर नगर के मंडल अध्यक्ष ने कहा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक मिशन था जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल ने बताया कि, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक मिशन था जो भारत में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान हो इसे वर्तमान में मोदी सरकार ने साकार किया गया। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 को हटाकर पूरे देश में एक मिसाल कायम की है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, दक्षिण विधान सभा के विधायक सुनील सोनी, सीएस.आईं. डीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सत्यम दुआ, अमरजीत छाबड़ा, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, नंदे साहू, जयंती भाई पटेल, सूर्यकांत राठौड़, चन्नी वर्मा जी, अमर गिदवानी, मुरली शर्मा, सुभाष अग्रवाल, अवतार सिंह बागल, अकबर अली, चंद्रेश शाह, संदीप जघेल, राम प्रजापति, रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, प्रणीत जैन उपस्थित थे।
सूचनादाता
संदीप जघेल "अध्यक्ष"
रमेश शर्मा "महामंत्री"
गीता रेड्डी "महामंत्री"
प्रणीत जैन "मीडिया प्रभारी"
सूरज शर्मा प्रचार "प्रसार मंत्री"