रायपुर - राजधानी रायपुर के जवाहर नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों द्वार गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर आज 10 जुलाई को सुबह 8 बजे जवाहर मंडल अंतर्गत वार्डो के मंदिरों ,स्कूलो, आंगनबाड़ी केंद्रों में धर्म, समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देकर सेवा दे रहे शिक्षकों वरिष्ठजनों का सम्मान मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। आज बजरंग नगर बूथ क्रमांक 29 अन्नपूर्णा दुर्गा मंदिर में उपस्थित गुरुजन, पंडितों एवं वरिष्ठजनों का श्रीफल देकर सम्मान किया गया। साथ ही महाआरती का आयोजन भी किया गया। जिसमें सूरज शर्मा,।शंकर शर्मा, दिनेश शर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, संजय साहू, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा उपस्थित थे।
वहीं जोरापारा स्थित किरण स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 110 में उपस्थित प्राचार्य, शिक्षक,आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं का सम्मान किया गया। सुबह 11 किरण स्कूल में सर्वप्रथम देवी सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई। तदोपरांत उपस्थित मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किरण स्कूल की प्राचार्य श्रीमती किरण साहू को पुष्पहार पहनाकर श्री फल देकर सम्मान किया गया एवं उपस्थित सभी को मिष्ठान वितरण भी किया गया। साथ ही जोरापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 110 में सहायिका लक्ष्मी साहू एवं ज्योति बावरिया का सम्मान भी किया गया। किरण स्कूल की प्राचार्य किरण साहू ने बताया कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं की जा सकती, मनुष्य को अपने जीवन में एक गुरु बनाना चाहिए। जिससे उसका जीवन सही मार्ग पर चलता रहे। इसी के साथ ही उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व को बताया।
इस अवसर पर जवाहर नगर मंडल के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, महामंत्री गीता रेड्डी, उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू तलमले, कोषाध्यक्ष ममता साहू, दिव्या साहू आदि उपस्थित थी।
सूचनादाता
रमेश शर्मा "महामंत्री"
प्रणीत जैन "मीडिया प्रभारी"
सूरज शर्मा "सोशल मीडिया प्रभारी"