ररायपुर - प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज 22 जुलाई "राष्ट्रीय आम दिवस" के पावन अवसर पर ढूंढा नगर में लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत गई। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में 1000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
जिसकी शुभ शुरुआत आज के विशेष कार्यक्रम के "मुख्य अतिथि प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष श्री मोहन वर्ल्यानी जी" के हाथों आम का पौधा रोपित कर इस अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया,मोहन वर्ल्यानी जी ने राष्ट्रीय आम दिवस की बधाइयां देते हुए कहा जिस तरह छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है वैसे ही छत्तीसगढ़ के किसानों की आम की कई प्रजातियां के प्रति रुझान बढ़ रहा है जिससे बहुत जल्द छत्तीसगढ़ अपनी नई पहचान बनाएगा।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजीव यादव एवं प्रमुख रूप सेअनीता वर्मा, सीमा साहू, पूजा साहू, रामेश्वरी साहू, मोनिका साहू , गीता साहू दामिनी साहू, रूपा साहू, रानी साहू, मोनिका साहू,अनीता वर्मा एवं समाज सेवक श्री पवन साहू जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।