रायपुर - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 100वी जयंती पर जवाहर नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मंडल स्थित राठौड़ चौक में उन्हें याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया। जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज जवाहर नगर मंडल अंतर्गत क्षेत्र राठौड़ चौक में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का भी संदेश दिया। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित भी किए और उनके जीवन तथा विचारों पर प्रकाश डाला।
पूर्व पार्षद एवं सभापति,छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी को करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी उदार व्यक्तित्व के धनी थे, जिसके कारण वे भारतीय राजनीति में अजातशत्रु के रूप में जाने जाते थे। हर कोई उनका प्रशंस था। उन्होंने ने बताया कि मा अटल जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। अटल जी ने एक वोट से अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी। अटल जी कवि हृदय और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।जिनके नेतृत्व में भाजपा ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। जिस प्रकार उन्होंने देश की सेवा कर अपना जीवन सर्वत्र न्योछावर कर दिया। उनसे प्रेरणा लेकर हम कार्यकर्ता आज कार्य कर रहे है और आगे भी उनके आदर्शो पर चल कर देश की सेवा करते रहेंगे।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप पूर्व पार्षद एवं सभापति, छत्तीसगढ़ लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पांडे, जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल, इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद एवं mic सदस्य श्री अवतार सिंह बागल, तात्यापारा वार्ड के छाया पार्षद मनोज श्वेता विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, युवा मोर्चा से अश्वनी विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, उपाध्यक्ष साजन श्रीवास, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन, कार्यक्रम संयोजक विजय सोनी, विजय गुप्ता, गौरव शर्मा, कुशल गेंडेकर, शंकर शर्मा, हाफिज भाई, महिला मोर्चा से दीप लक्ष्मी साहू, एकता गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सूचनादाता - प्रणीत जैन, मीडिया प्रभारी, जवाहर नगर मंडल