भीलवाड़ा - परम पूज्य अवंति तीर्थोद्धारक राष्ट्ररत्न खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा., पू. मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा 3 के भीलवाड़ा आगमन के अवसर पर 200 वर्ष प्राचीन कारवान दादावाड़ी, हैदराबाद त्रयनगर में आयोजित होने वाले प्रथम संघशास्ता वर्षावास 2026 की तैयारियों के संदर्भ में दि. 4 अप्रैल 2026 को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूज्य आचार्य भगवंत एवं श्रमणवृंद के मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन की रूपरेखा निर्धारित की गई। साथ ही पू. मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म.सा. से आगामी चातुर्मास के कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसमें नियमित चातुर्मासिक कार्यक्रमों के साथ विशेष सूरिमंत्र साधना, खरतरगच्छ युवा परिषद, महिला परिषद एवं ज्ञान वाटिका का राष्ट्रीय अधिवेशन तथा उपधान तप को भी सम्मिलित किया गया।

इस बैठक में प्रधान संयोजक कुशल कांकरिया, कोर कमेटी सदस्य प्रशांत श्रीमाल, प्रवीण नाहटा, अतिश श्रीश्रीमाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता प्रदान की। यह बैठक आगामी चातुर्मास को भव्य, सुव्यवस्थित एवं आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। अंत में पूज्य गुरुदेवश्री के मंगलमय आशीर्वचन एवं मांगलिक के साथ बैठक का सफल समापन हुआ।