April 22, 2026


श्री भवाल माताजी मंदिर का प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण महोत्सव 24 अप्रैल से

खैरागढ़ - खैरागढ़ के अमलीपारा में स्थापित एवं प्रतिष्ठित श्री भवाल माताजी मंदिर का प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण उत्सव 24 अप्रैल से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सकल श्रीसंघ,  एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन के तहत पहले दिन 24 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से हवन यज्ञ पूजा विधान का मांगलिक कार्यक्रम एवं शाम 7.30 बजे से भक्ति भावना संगीतकार अंकित लोढ़ा, पंडरिया-रायपुर द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे से माता का विशेष अभिषेक किया जाएगा। सुबह 8 बजे से वरघोड़ा जुुलूस निकलेगा। इसके बाद सुबह 9.15 बजे शुभ मुहूर्त पर ध्वजारोहण और कार्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे भक्ति भावना में श्री गोपाल सिसोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। बता दें कि जुलूस में पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए नवकारसी की व्यवस्था रहेगी। 

Advertisement

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch