ब्यावर - विकास मंडल ट्रस्ट ब्यावर द्वारा 1206 वा आयोजन वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव व हुक्मसंघ के नवम पटधर आचार्य श्री रामेश का जन्म दिवस के पावन प्रसंग पर निःशुल्क ओपरेशन सामान्य चिकित्सा सप्ताह दिनांक 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक अश्विनि होस्पिटल छावनी रोड ब्यावर व पूनम हास्पिटल पूनम कोलोनी ब्यावर मे लगाया गया।

साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष ने बताया यह शिविर जैन मित्र मंडल ब्यावर के सौजन्य से आचार्य श्री रामेश का जन्मदिवस के उपलक्ष मे चिकित्सा शिविर अश्विनी क्लिनिक के तत्वावधान मे एक सप्ताह तक चला गया जिसमे कुल 46 ओपरेशन हुए।
महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने कहा रविवार तक 46 ओपरेशन करे गये आचार्य श्री रामेश का जन्म दिवस होने पर क्लिनिक के सभी डाक्टर कर्यचारी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कौषाध्यक्ष निहाल चंद कोठारी, सहमंत्री नोरतमल बाबेल, अभिषेक नाहटा, ऋषभ कांकरिया, कैलाश खीचा, विनोद चौरडिया आदि उपस्थित रहे वही सभी पदाधिकारियों ने सभी ओपरेशन कराने वालो को दवाई किट चश्मा देकर सम्मानित किया गया वही अश्विनी क्लीनिक के नोरतमल जी माहेश्वरी व महावीर चंद लोढा ने सभी मेहमानों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। अंत मे अध्यक्ष गोतम चौधरी ने बीडी तम्बाकू छोडकर व्यसन मुक्त बनने का निवेदन किया बाद मे सभी को मंगल पाठ सुनाया।
संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर